चारधाम यात्रियों का छाम पुलिस ने किया स्वागत, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशों के क्रम में टिहरी पुलिस द्वारा “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

थाना छाम पुलिस ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को रोककर उन्हें बिस्किट, फ्रूटी व पानी वितरित किया और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक जानकारी दी।पुलिस ने यात्रियों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, रात्रि में अनावश्यक यात्रा से बचने, धामों की स्वच्छता बनाए रखने, लाइन में दर्शन करने, होटल-ढाबों में रेट जांचने तथा हैली सेवा की फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील की।

इस दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं को गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!