टिहरी पुलिस की मुस्तैदी से बची गंगा में फंसे युवक की जान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 मई 2026 । स्वर्ग आश्रम घाट के पास गंगा नदी में तैरते हुए बीच धारा में फंसे एक युवक को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। तेज बहाव और नदी की चौड़ाई देखकर युवक घबरा गया और मदद के लिए पुकारने लगा।

सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम ने तत्काल मोटर बोट के जरिए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस रेस्क्यू में हेड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, रवि राणा, राजेंद्र सिंह सहित गोताखोर पुष्कर रावत और पीयूष चौहान शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!