Ad image

सचिव राजस्व परिषद ने एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा की

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसान जल्द बनवाएं यूनिक फार्मर आईडी : जिलाधिकारी टिहरी

टिहरी गढ़वाल 13 मई। सचिव, राजस्व परिषद रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य गतिमान है। इसके साथ ही अंश निर्धारण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने की जानकारी भी दी।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी सम्मानित कृषकों से अनुरोध किया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने हेतु एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों की यूनिक फार्मर आईडी तैयार की जानी है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे स्वयं अथवा अपने निकटतम सीएससी सेंटर पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से अपनी यूनिक फार्मर आईडी अवश्य बनवा लें, जिससे किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

सी० एस० सी. सेण्टर के स्तर पर किसी प्रकार की असु‌विधा की स्थिति मे सीएससी मैनेजर टिहरी गढवाल को मोन. 72177 18337 – राजेश लसियाल एवं सीएससी राज्य समन्वयक सन्दीप कुमार– 9016169336 से भी सम्पर्क कर सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!