Ad image

29 मई से शुरू होगा नई टिहरी की आंतरिक सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 मई। नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के पुनर्निर्माण, हॉटमिक्सिंग, इंटरलॉकिंग, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य आगामी 29 मई 2026 से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराडी के सहयोग से शुरू किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह कार्य नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शुरू किया जा रहा है। निर्माण कार्य का शुभारंभ सेक्टर-7डी स्थित योगा पार्क से किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान लोग अपने वाहन सड़कों से हटाकर अन्य स्थानों पर पार्क करें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मिट्टी, मलबा, पानी अथवा भवन निर्माण सामग्री न डाली जाए। जिन लोगों द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री रखी गई है, वे उसे तीन दिनों के भीतर हटा लें।
मोहन सिंह रावत ने नागरिकों से अपील की कि नगर के जिम्मेदार नागरिक के रूप में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें और किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई देने पर पालिका प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि जिन घरों की पानी की पाइप लाइनें खुली हुई हैं या उनमें लीकेज है, उन्हें समय रहते ठीक करा लिया जाए। हॉटमिक्सिंग कार्य पूरा होने के बाद सड़कों की खुदाई की अनुमति बिना पालिका की स्वीकृति के नहीं दी जाएगी।
पालिकाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नगरवासियों, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के सहयोग से नई टिहरी की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!