Ad image

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता गोष्ठी, छात्रों ने ली तंबाकू से दूर रहने की शपथ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 जून । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एवं एप्लाइड न्यूट्रिशन संस्थान, नई टिहरी में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक डॉ. रीना सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तेजी से तंबाकू और नशे की गिरफ्त में आ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र होते हैं, इसलिए युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
डॉ. सिंह ने बताया कि तंबाकू और धूम्रपान न केवल सेवन करने वाले व्यक्ति को बीमार बनाते हैं, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोग भी इसके दुष्प्रभावों से प्रभावित होते हैं। उन्होंने छात्रों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में उद्धव ने प्रथम, दीक्षित रावत ने द्वितीय तथा नितिन सिंह नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने जीवन में कभी भी तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला सलाहकार सिद्धार्थ उनियाल, दर्मियान सिंह सहित संस्थान के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा डाईजर नई टिहरी से जिला चिकित्सालय बौराड़ी तक जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और तंबाकू मुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!