टिहरी में औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबन की संस्तुति, दो फर्मों का कारोबार तत्काल रोका

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिले में दवा प्रतिष्ठानों पर औषधि विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर एक फर्म के लाइसेंस को निलंबित/निरस्त करने की संस्तुति की है, जबकि दो अन्य फर्मों के दवाओं के क्रय-विक्रय कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी और औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने नंदगांव, पिपलडाली और राजाखेत क्षेत्र में औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में लाइसेंस शर्तों, दवा भंडारण, अभिलेखों और सीसीटीवी व्यवस्था में खामियां मिलने पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!