टिहरी गढ़वाल 2 जून । राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर तीनधारा क्षेत्र स्थित KCC साइट के समीप मंगलवार दोपहर एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:10 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एडीएसआई महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि वाहन संख्या DL1VC4867 दिल्ली से यात्रियों को लेकर जा रहा था। चालक अंकित गुप्ता के अनुसार, वाहन के पहिए के नीचे अचानक पत्थर आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
दुर्घटना में ललिता सांठे (42 वर्ष), निवासी ठाणे, मुंबई के चेहरे पर तथा चिंतन गोयल (45 वर्ष), निवासी कांदिवली, मुंबई के हाथ में चोटें आईं। वाहन में सवार अन्य आठ यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागी हॉस्पिटल, देवप्रयाग भिजवाया।
घटना के बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी।
यहां टेंपो ट्रैवलर पलटा : पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा ; दो यात्री घायल

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



