Ad image

फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाकर हर पात्र किसान का पंजीकरण सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जून । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में अधिक से अधिक शिविर आयोजित किए जाएं तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को पूर्ण रूप से सक्रिय करते हुए पंजीकरण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने किसानों को स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य कृषि अधिकारी, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, लीड बैंक मैनेजर, सहकारी समितियों एवं अन्य संबंधित विभागों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ सकें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!