Ad image

पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रहरियों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, एसडीआरएफ ने सिखाए जीवन रक्षक कौशल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना कैंम्टी फॉल में ग्राम प्रहरियों के लिए विशेष आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 ग्राम प्रहरियों के साथ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, होमगार्ड, पीआरडी जवान एवं अन्य संबंधित कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को उनके क्षेत्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक बनाना तथा किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना था।

एसडीआरएफ के जवान संदीप सिंह ने प्रतिभागियों को भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक उपचार, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने की तकनीक, सीपीआर, गला चोक होने की स्थिति में जीवन रक्षक उपायों तथा उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर तैयार करने की जानकारी दी। साथ ही घायल व्यक्तियों को सुरक्षित ढंग से उठाने और स्थानांतरित करने की विभिन्न तकनीकों का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ टीम ने विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों और आपदा प्रबंधन उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इससे प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

ग्राम प्रहरियों, पुलिस कर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से वे भविष्य में किसी भी आपदा या दुर्घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी सहयोग कर सकेंगे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने एसडीआरएफ और पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।”आपदा से बचाव ही सर्वोत्तम सुरक्षा है” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!