Ad image

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में पौधारोपण और श्रमदान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में रेड क्रॉस समिति के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस समिति की संयोजिका डॉ. ईरा सिंह ने किया।
कार्यक्रम के तहत रेड क्रॉस के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही नमामि गंगे वाटिका में श्रमदान कर स्वच्छता बनाए रखने तथा हरित वातावरण के संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. ईरा सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जागृत करते हैं।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!