डीएम ने जनता दरबार में सुनी 66 जन समस्याएं

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 66 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, मुआवजा, विद्युत, आपदा सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर तहसील धनोल्टी के ग्राम गोठ के प्रधान लाखी राम चमोली द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज धनोल्टी में इंटरमीडिएट स्तर पर कला वर्ग की मान्यता न होने से बच्चों को मजबूरन विज्ञान वर्ग में पढाई करनी पड़ रही है तथा नजदीकी भी कोई अन्य इण्टर कॉलेज न होने सम्बन्धी प्रकरण पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

तहसील जाखणीधार के कपलना निवासी कलम सिंह पंवार द्वारा अंजनीसैण – कपलना मोटर मार्ग निर्माण से मकान व आंगन को नुकसान होने की शिकायत पर लोनिवि को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

तहसील टिहरी ग्राम रियूंटी निवासी गजेन्द्र उनियाल द्वारा चीड़ के पेड़ो से आवासीय भवनों को खतरा होने की आशंका पर पेड़ो को कटवाने की मांग की। दिनेश सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम रौला कोट तहसील प्रतापनगर द्वारा रौलाकोट – सांदणा मोटर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु किये गए सर्वेक्षण में आवासीय भवन आंगन सडक चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। इसपर स्थलीय निरीक्षण करवाते हुए यह स्पष्ट करने की मांग की गयी कि कितना अधिग्रहण किया जायेगा तथा मुआवजा व शेष भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की ।

नरेन्द्र सिंह राणा पूर्व प्रधान एवं उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी ग्राम तल्ला उप्पू, पो०-सौड उप्पू द्वारा ग्राम गोरण मे आवंटित भूखण्डों का स्थल विकास एवं कब्जा दिये जाने की मांग की। तहसील जाखणीधार ग्राम नन्दगांव विरेन्द्र दत्त द्वारा अवगत कराया कि पूर्णा देवी व मुन्नी देवी बेबा प्रेम दत्त की मृत्यु हो गयी है जिनका नाम ग्राम नन्दगांव की खाता खतोनी में प्रार्थी व अन्य सह-खातेदारान के साथ भूमिधरी में दर्ज है तथा इनकी कोई भी सन्तान नहीं होने से हम सह खातेदार ही निकटतम वारिस किये जाने की मांग की, जिलाधिकारी ने सभी मांग पत्रों पर सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

इसके साथ ही विधुत विभाग की झूलती तारों, पेयजल की समस्याओं, आपदा से क्षतिग्रस्तों कार्यो को कराने सम्बन्धी पत्र प्राप्त हुए ।

जनता दरबार में एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सीएमओ डॉ श्याम विजय, डीडीओ मो असलम, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!