Ad image

देहरादून में सचिवालय घेराव के दौरान NEET पेपर लीक और OSM Evaluation System के विरोध में प्रदर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सोमवार को देहरादून में आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाग लेते हुए NEET पेपर लीक मामले तथा CBSE के OSM Evaluation System के विरोध में छात्रों और युवाओं की आवाज को समर्थन दिया।
इस दौरान हजारों छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा NTA को भंग करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, NSUI प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी सहित कांग्रेस और NSUI के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों और कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!