लंबगांव युवक मृत्यु प्रकरण में आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 जून। थाना लंबगांव क्षेत्र में युवक की मृत्यु के संबंध में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना लंबगांव पर मु0अ0सं0 09/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देश पर मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट की सहायता से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
पुलिस के अनुसार, जांच और पूछताछ में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त यशवीर सिंह पवार (36 वर्ष) तथा विद्या सिंह पवार (66 वर्ष), निवासी ग्राम फूलगढ़ बाला, तहसील प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
मृतक का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया गया है तथा इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी टीम में क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, उपनिरीक्षक प्रवीण, अपर उपनिरीक्षक दिवाकर शर्मा, अपर उपनिरीक्षक विजय नेगी तथा कांस्टेबल अमजद खान शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!