Ad image

पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को फंसाने की साजिश का आरोप

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। देहरादून पुलिस ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को एक चर्चित हत्याकांड में कथित रूप से फंसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दुष्यंत गौतम की शिकायत पर 5 जनवरी 2026 को कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सुरेश राठौर और अन्य लोगों ने मिलकर झूठे ऑडियो-वीडियो तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर भाजपा नेतृत्व की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। साथ ही प्रदेश में शांति व्यवस्था प्रभावित करने और लोगों को भड़काने की साजिश रची गई।
पुलिस की गहन विवेचना के दौरान मामले में अतिरिक्त साक्ष्य मिलने पर गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसके बाद विशेष टीम ने 14 जून को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।
पूर्व विधायक की गिरफ्तारी से उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!