मानसून तैयारी मॉक अभ्यास-2026 के संबंध में राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण सम्मेलन आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 जून, 2026 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्तरीय मानसून संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा आज राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य संभावित आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन, विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के मध्य समन्वय की समीक्षा तथा राज्य एवं जनपद स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की तत्परता की तैयारी करना था।

मॉक अभ्यास के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल में मानसून के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों एवं संभावित आपदा परिदृश्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान घनसाली, देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-7, नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34, कांडीसौड़ एवं सियांसू क्षेत्र में भूस्खलन की संभावित घटनाओं के साथ ही देवप्रयाग संगम एवं मुनि की रेती क्षेत्र में डूबने (ड्राउनिंग) की घटनाओं से निपटने हेतु की गई तैयारियों एवं विभागीय समन्वय की जानकारी साझा की गई।

बैठक में बताया गया कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आगामी 27 जून को टेबल टॉप अभ्यास (Table Top Exercise) तथा 29 जून को जनपद स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

जनपद टिहरी से अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!