हरेला पर्व पर नगर पंचायत गजा और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

(गजा से डी.पी. उनियाल)।
टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर नगर पंचायत गजा और नई टिहरी रेंज के वन विभाग ने फलसारी वन बीट में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान और वन दरोगा बिरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक पर्व है। उन्होंने अधिक से अधिक फलदार, छायादार एवं चारा प्रजाति के पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह और जोत सिंह असवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलों का संरक्षण आवश्यक है, क्योंकि जल, वायु और मिट्टी का संतुलन इन्हीं पर निर्भर करता है।
अभियान के तहत अमरूद, आंवला, बांज, बुरांश, भीमल और बांस सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार, वन बीट अधिकारी बलवीर सिंह पंवार सहित जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत कर्मी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!