बदरीनाथ हाईवे के बॉटल नेक जल्द होंगे चौड़े, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 17 जुलाई 2026 । जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-7 (बदरीनाथ हाईवे) पर आर्बिटेशन एवं बॉटल नेक प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर भवन विहीन एवं विवाद रहित स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
डीएम ने एनएचआईडीसीएल को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर वर्षाकाल के बाद सभी चिन्हित स्थलों पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने तथा अधिग्रहण से जुड़े पुनर्मूल्यांकन (री-वैल्यूएशन) मामलों का संबंधित विभागों से समन्वय कर निस्तारण करने को कहा। साथ ही कार्यों की भौतिक प्रगति में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
एनएचआईडीसीएल अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 31 स्थानों पर हाईवे चौड़ीकरण प्रस्तावित है। भूमि एवं भवन स्वामियों से समन्वय कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर कार्य शुरू किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक जगदीप तुंग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!