नरेंद्र नगर में तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 192 मरीजों का हुआ उपचार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 जुलाई। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) नरेंद्र नगर में बुधवार से तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। 22 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनके निकट ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार एवं नगर पालिका के सभासदों की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
शिविर के पहले दिन 192 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान नाक, कान एवं गला (ईएनटी), शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा अस्थि रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को बीमारियों की रोकथाम, समय पर उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर 24 जुलाई तक जारी रहेगा। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!