ब्रेकिंग : सृष्टि कंडारी संदिग्ध मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार, सीएम धामी ने दिए सीबीसीआईडी जांच के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में तैनात निजी सचिव सौरभ खत्री की पत्नी एवं सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पति सौरभ खत्री और ननद चारू खत्री को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

मामले में मृतका की मां की शिकायत पर पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद चारू खत्री के खिलाफ BNS की धारा 80(2) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद सास के संबंध में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के अनुरोध पर मामले की जांच CBCID से कराने के निर्देश दिए हैं। औपचारिक आदेश जारी होने के बाद जांच स्थानीय पुलिस से CBCID को हस्तांतरित की जाएगी।

सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम, फोरेंसिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!