विविध न्यूज़

पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन में कांग्रेस का सांकेतिक धरना

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*1 जून 2020 

नई टिहरी: जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के 15 वें वित्त आयोग की स्वीकृत धनराशि में  20% की कटौती करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सांकेतिक धरना दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों को  तीस तीस प्रतिशत की धनराशि स्वीकृत की गई है।  किंतु राज्य सरकार ने  उस पर  20% की कटौती कर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत  की भागीदारी  ना के बराबर कर दी है जो कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान है ।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत विरोधी है। वह पंचायतों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल, पूर्व प्रधान अटल सिंह जरधारी ने कहा कि भारत गांव का देश है। गांव के विकास में पंचायतों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए राज्य सरकार को पंचायतों के विकास में इस आदेश को जल्द वापस लेना चाहिए जिससे गांव का विकास प्रभावित ना हो।

धरना कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्रनौडियाल,बिधान सभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन शेमवाल ,नगर पालिका सभासद सतीश चमोली, पूर्व प्रधान अटल जरधारी, प्रधान बलवीर सिंह कोली ,बिजल दास, संतोष आर्य ,अमित चमोली आदि उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!