टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 74वां गणतन्त्र दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जनवरी। टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 74वां गणतन्त्र दिवस, ध्वजारोहण कर देश की अखंडता एवं सम्प्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी।
आज 26 जनवरी 2023 को 74वें गणतन्त्र दिवस के शुभअवसर पर श्री नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन चंबा क्वाटरगार्ड में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को गणतन्त्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई गयी । तदोपरान्त टिहरी पुलिस द्वारा बौराड़ी स्थित प्रतापनगर इंटर कालेज में भब्य परेड का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में एवं जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा सम्बन्धित थाना/चौकियों में ध्वजारोहण किया गया SSP महोदय द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न पदक, सम्मान चिह्न व मैडल से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!