अगस्त 23, 2019 (पौड़ी गढ़वाल) – नयार नदी में गिरी कार जेई की मौत। कल देर रात बीरोंखाल ब्लॉक में एक कार के नयार नदी में गिरने की खबर है। कार में सवार पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर योगेश की मौत की सूचना है । घटना बैजरो बाजार से 1 किलोमीटर दूरी पर कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी में जा गिरा। वाहन का नंबर uk17 एच 3984 है। योगेश कुमार 32 वर्ष के थे और बैजरो में ही पीडब्ल्यूडी विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। बहुत ही दुःखद घटना है।
कार दुर्घटना में जे0 ई0 की मौत: नयार में गिरी कार
Stay Connected



