हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

समस्त देशवासियों, गढ़ निनाद  के शुभचिंतको, पाठकों एवं श्रीकृष्ण प्रेमियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। हम हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाते आयें है, आज भी मनाएंगे। आज के दिन मंदिरों की सजावट, भजन कीर्तन करने का विधान है। मन्दिरों में रात्रि जागरण किया जाता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत सन्तान प्राप्ति की कामना को पूरा करता है। इस दिन व्रत एवं पूजन करने से सन्तान सुख के अलावा मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन दान पुण्य का भी काफी महत्व है। संतान की कामना करने अथवा संतान की उन्नति की चाह रखने वालों के लिये यह बहुत ही शुभ दिन होता है। ऐसे दम्पत्ति आज के दिन व्रत, पूजा, दान, पुण्य करें तथा सन्तान गोपाल स्त्रोत का भी पाठ कर सकते हैं, और लडडू गोपाल स्वरूप का पूजन करें तो लाभ होगा। वास्तव में श्रीकृष्ण ही एक ऐसे देवता हैं जो मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

पुनः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आप सबको शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण।

Share This Article
error: Content is protected !!