Ad image

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में एक विशाल मानव श्रृंखला का सफल सृजन

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून में पॉलीथिन त्यागने के सन्देश हेतु विशाल मानव श्रृंखला का सफल सृजन

देहरादून * गढ़ निनाद ब्यूरो

आज 5 नवंबर को देहरादून में ‘पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून मिशन’ का सन्देश देने के लिए विशाल 50 किमी की मानव श्रृंखला बनाई गयी। अभियान का मुख्य उदेश्य प्लास्टिक के खिलाफ सन्देश देकर लोगों को पॉलीथीन का त्याग करने के लिए जागरूक करना था। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

श्रृंखला की शुरुआत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व मेयर सुनील उनियाल गामा ने मियांवाला चौक से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अनोखा अभियान है। इस अभियान में एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहते हैं और उनके आह्वान पर उत्तराखंड में भी अभियान की शुरूआत की गई है।

गौरतलब है कि आज 5 नवंबर को नगर निगम देहरादून में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाने और दैनिक उपयोग से पॉलिथीन छोड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु 50 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गयी। मानव श्रृंखला मियांवाला चौक, विवेकानंद स्कूल जोगीवाला, लक्ष्मी नारायण मंदिर, धर्मपुर, बहल चौक, गोयल प्लाजा, घंटाघर, राजपुर रोड, वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान, और हनुमान मंदिर, सहारनपुर रोड से तहसील चौक, नगर निगम कार्यालय आदि स्थानों से होकर बनाई गई। लगभग ५०किमी की श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक मुक्त दून का संदेश दिया गया।

इस मानव श्रृंखला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्य के कई मंत्री, मेयर, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी, जन-प्रतिनिधि, पार्षद, स्वयं सेवी संगठन, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और जागरूक नगर निवासी मानव श्रृंखला का हिस्सा बने।

गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था ने भी हिस्सा लिया

अभियान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों भी बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था – क्लेमेन्ट टाउन, देहरादून के सदस्यों ने भी पॉलीथिन मुक्त अभियान में बड़ी संख्या में विशाल मानव श्रृंखला में प्रतिभाग किया और जोश भरे स्वरों में “प्लास्टिक बंद-प्लास्टिक-बंद करों” के नारे भी लगाए। इस अवसर पर संस्था जयपाल सिंह रावत, सर्वेंद्र सिंह फरस्वान, रमेश सिंह रावत, और  अन्य लोग अभियान में सम्मिलित हुए।

मानव श्रृंखला कार्यक्रम के चलते शहर वाहनों की आवाजाई सीमित और डायवर्ट की गयी। शहर की तरफ आने वाले यातायात को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक डायवर्ट किया गया। साथ ही शहर में चलने विक्रम, ऑटो, रिक्शा, सिटी बस और व्यावसायिक वाहन सुबह सात बजे से लेकर एक बजे तक मानव श्रृंखला रूट पर पूरी तरह बंद रहे।


Please click to share News

Share This Article
error: Content is protected !!