जिला जज, बार अध्यक्ष, शिक्षक संघ अध्यक्ष ने किया रक्तदान

admin
जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज
Please click to share News

खबर को सुनें

जिला जज ने कहा रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है

गढ़ निनाद समाचार * नई टिहरी, 21 दिसम्बर 2019

जिला जज कुमकुम रानी ने जिला अस्पताल बौराड़ी आकर रक्तदान कर कहा कि स्वस्थ मनुष्य को सालभर में कम से कम दो बार रक्त दान करना चाहिए। इससे हम दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। 

जिला न्यायालय, जिला बार एसोसिएशन ,उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ टिहरी एवं जिला अस्पताल बौराड़ी के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान कर दूसरों के जीवन को बचाने का संदेश दिया गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति भट्ट एवं राजपाल मिंया ने भी रक्तदान कर गरीब की जिंदगी को बचाने का संदेश दिया।

इससे पूर्व शुक्रवार को शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. कृष्ण सिंह नेगी की पुण्यतिथि पर संघ पदाधिकारियों ने डीईओ बेसिक दफ्तर नई टिहरी में बने शिक्षक संघ के भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय नेगी के चित्र पर माल्यार्पण और फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शिक्षकों ने जिला अस्पताल बौराड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 32 शिक्षकों ने 32 यूनिट रक्तदान किया। 

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी ने कहा कि स्व.कृष्णा नेगी राज्य बनाने से पहले टिहरी जिले के शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष रहे है। संगठन के अध्यक्ष पद रहते हुए उन्होंने शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी है, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

संघ की जाखणी धार इकाई के अध्यक्ष विजेन्द्र पंवार ने कहा कि स्वर्गीय नेगी हमारे प्रेरणाश्रोत रहे हैं और उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान करने पर हम अपने को गौरवान्वित समझते हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री प्रीतम सिंह बर्तवाल, अजय चमोली, विजेन्द्र सिंह, टीटी राणा, दिनेश रमोला, रोशनलाल, विक्रम सजवाण, सुरेंद्र नेगी, सोनम भट्ट, लक्ष्मी नेगी, आरती रमोला, अरुणा, रमेश सेमवाल, वीर विक्रम पंवार, प्रमिला नौटियाल, किरन रावत, अर्चना नेगी, खालिदा बानो, आरती कैतुरा, शिवेन्द्र तीर्थराज सिंह आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!