Ad image

नगरपालिका देवप्रयाग को निर्माण कार्यों के लिए शासन ने जारी की 48 लाख की धनराशि

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी * गढ़ निनाद, 8 दिसंबर 2019

देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि शासन ने नगरपालिका देवप्रयाग के परिसीमन में शामिल खेड़ा व पुंडल गांव सहित अलकनंदा तट पर कटाव रोकने संबंधी निर्माण कार्यों के लिए कुल 48 लाख की राशि जारी की गयी है। मार्च 2019 में शासन को प्रस्ताव दिए गए थे। 

कंडारी ने बताया कि परिसीमन में शामिल इन गांवों को पहली बार बजट जारी किया गया है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिसीमन के बाद पालिका क्षेत्र में शामिल खेड़ा के पुण्डल व सौड़ गांव मे विकास कार्यों के लिए बजट जारी किया गया है। बताया कि शहरी विकास विभाग को अवमुक्त धनराशि से पौड़ी जिला स्थित पालिका के वार्ड 4 धनेश्वर के तहत आने वाले पुण्डल गांव मे लिंक मार्ग के लिए 4.94 लाख, सुरक्षा दीवार व पैराफिट के लिए 4.88 लाख, शेड निर्माण के लिए 4 लाख, भुवनेश्वरी मन्दिर पुण्डल में सभागार, सुरक्षा दिवार व नाली निर्माण के लिए 8.93 लाख व गांव में सार्वजनिक शौचालय के लिए 1.92 लाख जारी किए गए हैं। 

जबकि सौड़ गाँव में पौड़ी रोड़ से लिंक मार्ग, सुरक्षा दीवार व पैराफिट निर्माण के लिए 9.94 लाख की राशि दी गयी हैं। नृसिंहाचल पर्वत स्थित खेड़ा गांव के प्राचीन नृसिंह मन्दिर तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 4.88 लाख तथा तहसील वार्ड में अस्पताल के निकट टैक्सी पार्क के नीचे अलकनंदा नदी का कटाव रोकने के लिए 3.48 लाख की राशि शासन द्वारा जारी की गयी है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!