कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा की अहम पहल, कांवड़ मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु SDRF महिला कार्मिकों की संवेदनशील घाटों पर की तैनाती

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई 2023। कांवड़ मेले अन्य राज्यों से भारी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने हेतु देवभूमि उत्तराखंड पधार रहे है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत SDRF कार्मिकों को हरिद्वार, ऋषिकेश व नीलकंठ में संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। SDRF जवानों द्वारा अपनी कार्यकुशलता को सिद्ध करते हुए विभिन्न घाटों पर स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में आकर डूबने वाले अनेक कांवडियों का जीवन भी सुरक्षित किया गया है।

विगत कुछ दिनों से राज्य में महिला शिवभक्त भी भारी संख्या में शुभागमन कर रही है। कांवड़ मेले में पधार रही इन महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यात्रा के दृष्टिगत श्री मणिकांतमिश्रा, कमांडेंट SDRF द्वारा अहम पहल की गई है। उनके निर्देशानुसार कांवड़ मेले में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस की विशेषज्ञ महिला कार्मिकों को संवेदनशील घाटों पर तैनात किया गया है।

यह विशेषज्ञ महिला कार्मिक कुशल तैराक है जो महिला शिवभक्तों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित रिस्पांस देने में दक्ष है। निश्चित ही इस पहल से सभी कांवड़िये देवभूमि से स्वर्णिम स्मृतियाँ लेकर जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!