डीजीपी द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएं और खिलाड़ियों द्वारा भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन का आश्वाशन

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पुलिस महानिदेशक ने भविष्य में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया

8 जनवरी 2020 * गढ़ निनाद समाचार

देहरादून: पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में श्री अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, साथ भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

श्री अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं और हमें उनपर गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।

मुलाकात करने वाले खिलाड़ी:

  1. हेमलता सेमवाल: 07 दिसम्बर 2019 से 04 जनवरी, 2020 तक भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित हुई 63वीं National Shooting Championship में उपनिरीक्षक हेमलता सेमवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल (टीम इवेन्ट) में रजत पदक 
  2. लवीश कुमार: 26 दिसम्बर 2019 से 30 दिसम्बर 2019 तक जम्मू, J&K में आयोजित हुई 28वीं Senior National Wushu Championship में 90 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी लवीश कुमार ने कांस्य पदक
  3. नेहा बिष्ट: J&K में आयोजित हुई 28वीं Senior National Wushu Championship में 75 कि0ग्रा0 वर्ग में महिला आरक्षी नेहा बिष्ट ने कांस्य पदक, 03 जनवरी 2020 से 07 जनवरी 2020 तक नई दिल्ली में आयोजित हुए 4th All India Police Judo Cluster में Wushu में 75 कि0ग्रा0 वर्ग में कांस्य पदक
  4. शुभम चैधरी: 65 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी शुभम चैधरी ने कांस्य पदक अर्जित किया। 
  5. शैली मनराल: Judo में 69 कि0ग्रा0 वर्ग में महिला मुख्य आरक्षी शैली मनराल ने कांस्य पदक अर्जित किया। 
  6. सुनील रमोला: Gymnastics में Vaulting Table में रजत पदक विजेता आरक्षी सुनील रमोला 
  7. कृपाल सिंह: Pommel Horse में रजत पदक विजेता मुख्य आरक्षी कृपाल

Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!