Ad image

मध्यप्रदेश में रेल हादसा होते होते बचा

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़  निनाद * 24 जनवरी 2020 

मध्य प्रदेश-हरदा: कल देर रात मध्यप्रदेश के हरदा के निकट एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल के कपलिंग टूटने से यह घटना हुई। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल सुधार कार्य शुरू किया गया। ट्रेन को पीछे लाकर बाकी डिब्बों से जोड़ा गया।

फिरोजपुर से मुंबई की ओर जाने वाली 12138 अप पंजाब मेल में तकनीकी खराबी की वजह से कपलिंग टूट गयी जिससे बोगी और उससे जुड़े छह कोच इंजन से अलग हो गए और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। हरदा स्टेशन से 500 मीटर दूर छह कोच रह गए। इंजन सहित सभी कोच को लेकर ट्रेन हरदा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंच गयी। अचानक हुई इस घटना से रेलवे विभाग और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हरदा स्टेशन के उप अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने कहा फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल में कुछ तकनीकी खामी की वजह से कपलिंग ब्रोकन हो गयी थी। करीब आधा घंटा ट्रेन खड़ी रही। अनकपल होने पर गार्ड और इंजन ड्राइवर को पता चल जाता है।  ट्रेन सेक्शन में ही खड़ी थी। दूरी ज्यादा नहीं थी इसलिए तत्काल सुधारकर कर ट्रेन रवाना कर दी गई ।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!