बिग ब्रेकिंग-महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम करने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या: फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़,राष्ट्रीय ब्यूरो।

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में प्रसिद्धि पाने के बाद ‘सोनचिड़िया’,’छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में ख्याति प्राप्त करने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, ऐसी खबर सोशल मीडिया में आ रही है। सूत्रों की माने तो उन्होंने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस घटना से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है।

सुशांत सिंह ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में भी काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली, इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। सुशांत को सबसे ज्यादा सुर्खियां तब मिलीं जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की बायोपिक में काम किया था । इस फिल्म में उनके काम की जमकर सराहना हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत को इसके बाद लगातार फिल्में मिलती गई। उनमें से ‘सोनचिड़िया’, ‘छिछोरे’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्में प्रमुख हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। वो बिहार के ही पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। उनकी अगली फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग बजट के अभाव में रोक दी गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम ने बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक हर किसी को हैरान करके रख दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को लेकर रितेश देशमुख, अरमान मलिक, एजाज खान, मीरा चोपड़ा, आफ्ताब शिव देसानी जैसे कई कलाकारों ने ट्वीट कर हैरानी जताई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!