4 फरवरी को चोपड़ियाल गांव में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

5 फरवरी को नकोट,  6 फरवरी को नागराजा धार, 7  फरवरी पांगर खाल  में लगेगा कैम्प

गढ़ निनाद समाचार, 4 फरवरी 2020

नई टिहरी: जिला अस्पताल बौराड़ी नई टिहरी द्वारा फरवरी महीने में लगाये जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासक पुनीत गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी द्वारा हिमालयन अस्पताल जोलीग्रांट के सौजन्य से 2 से 25 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा कैम्प लगाए जाने हैं।

गुप्ता ने बताया कि आज मंगलवार को चोपड़ियाल गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजिन किया गया। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिला अस्पताल की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का ब्लड शूगर (RBS), ब्लड प्रेशर, यूरिन जांच, एच वी हीमोग्लोबिन,एक्स रे समेत कई जांच निःशुल्क की गई। शिविर में फिजिशियन द्वारा फैमिली प्लानिंग तथा इम्यूनाइजेशन परामर्श भी निःशुल्क दिया गया तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां बांटी गई।

Share This Article
error: Content is protected !!