मां सुरकंडा देव डोली 17 नवंबर को पहुंचेगी घनसाली, तीन दिवसीय जागर और मंडाण का होगा भव्य आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

* घनसाली से लोकेंद्र जोशी

टिहरी गढ़वाल 13 नवंबर। आस्था और श्रद्धा की प्रतीक मां भगवती सुरकंडा देव डोली 17 नवंबर को घनसाली पहुंचेगी। इस अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित रतूड़ी भवन में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, जागर और मंडाण का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
देवी उपासक कलावती देवी, अनिल रतूड़ी, मोहन रतूड़ी एवं प्रवीण रतूड़ी ने संयुक्त रूप से बताया कि मां सुरकंडा देव डोली 17 नवंबर को शाम पांच बजे रतूड़ी भवन पहुंचेगी। डोली के आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। रात्रि में भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती की आराधना की जाएगी।
18 नवंबर को सुबह 10 बजे से मां भगवती का दरबार सजेगा। इस दौरान श्रद्धालु अपनी सुख-दुःख की बातें और समस्याएं मां के समक्ष रखकर मनौतियां मांग सकेंगे। दिनभर धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे। रात्रि में पारंपरिक मंडाण का आयोजन होगा, जिसमें मां भगवती के अवतरण के दर्शन का अवसर मिलेगा।
वहीं, 19 नवंबर को सुबह नौ बजे से पुनः मां भगवती का दरबार आयोजित होगा। इसके बाद देव डोली अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!