कर्नाटक पुलिस के दल ने डीजीपी से की भेंट

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होने दून आया है 15 सदस्यीय दल

3 फरवरी 2020 * गढ़ निनाद समाचार 

देहरादून/नई टिहरी: “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की पहल के तहत उत्तराखण्ड आए कर्नाटक पुलिस के दल से आज पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अनिल कुमार रतूड़ी ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में भेंट कर दल का परिचय प्राप्त किया। 

दल उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होने के लिए 25 जनवरी को देहरादून पहुंच था। दल 9 फरवरी तक देहरादून और हरिद्वार में प्रदेश की पुलिसिंग, अपराधों के ट्रेंड के अलावा विवेचनाओं और शिकायतों के निस्तारण पर अध्ययन करेगा।

महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने देश की भाषा, सांस्कृतिक, धार्मिक विविधता में एकता बनाने के उद्देश्य से एक भारत और श्रेष्ठ भारत की पहल शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्यों में जाकर वहां की पुलिसिंग का अध्ययन करेंगी। इससे एक दूसरे का भाषा समझने में मदद मिलेगी और अपराधों के ट्रेंड के अलावा विवेचनाओं और शिकायतों के निस्तारण में उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली देखने यहां आया है। जबकि उत्तराखंड पुलिस का 15 सदस्यीय दल भी विगत माह 20 जनवरी को कर्नाटक गया है।

कर्नाटक पुलिस के दल द्वारा DGPको अपने फीडबैक में बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस के जवान जनता के साथ काफी विनम्रता से पेश आते हैं। यहां की पुलिसिंग काफी पब्लिक फ्रेन्डली है। कर्नाटक के मौसम के लिहाज से यहां के जवान का काफी कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कर्नाटक पुलिस दल को उत्तराखण्ड पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट, राहत एवं बचाव कार्य में पारंगत एसडीआरएफ के कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। 

इस अवसर पर वी0 विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पी0/एम0, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ, ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!