Ad image

संविधान बचाओ, उत्तराखंड बचाओ, देव याचना यात्रा का टिहरी जनपद में स्वागत

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद * 20 फरवरी 2020

नई टिहरी: कांग्रेस की संविधान बचाओ, उत्तराखंड बचाओ, देव याचना यात्रा का टिहरी जनपद में जगह जगह स्वागत किया गया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित देव याचना यात्रा आज टिहरी जनपद के घनसाली ब्लॉक से चलते हुए जाखधार, पीपल डाली, गडोलिया, नंदगांव, टिपरी होते हुए देवलसारी महादेव में देव याचना की गई। 

उसके बाद यात्रा गेंवली, चोंरियाधार, जाखणीधार में नीलकण्ठ महादेव मंदिर में जनसभा कर देवयाचना की गई। यात्रा को संबोधित करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होते हुए विकास का पहिया जाम है। भाजपा जनता को छलने का काम कर रही है। 

यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा देव याचना यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की जन-विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कहा कि यात्रा एक महीने तक पूरे गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न हिस्सों में जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। महंगाई अपने चरम पर है और राज्य सरकार सत्ता के नशे में  मदमस्त है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव कुलदीप पंवार और दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कुमाई, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज रतूड़ी ने कहा कि आज भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकारों की नवरत्न कंपनियों को बेचने का काम कर रही है ।

चाह गडोलिया मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लखपति पोखरियाल, प्रदेश सचिव कोशल्या पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य बालकृष्ण रतूड़ी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह राणा प्रधान सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!