एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने को लेकर एडीएम ने ली बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

CSC सेंटरों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

टिहरी गढ़वाल 14 मई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आज एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत कॉमन सर्विस सेन्टरों (CSC) के माध्यम से कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जाने के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। इस दौरान जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त CSC सेंटर संचालकों को बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि प्रति सफल फार्मर रजिस्ट्री के लिए पोर्टल से पुष्टि उपरांत भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ₹15/- (सभी करों सहित) लाभार्थी से लिया जा सकेगा। साथ ही CSC सेंटर संचालकों की प्रगति की नियमित समीक्षा हेतु समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त CSC सेंटर संचालकों को अपने स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!