Ad image

उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 29 अप्रैल 2020

देहरादून/नई टिहरी। उत्तराखंड कैबिनेट में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में टेली मिडिसेन सेवा की शूरूआत भी की। कोरोना संक्रमण के चलते दवा खरीद के लिए कैबिनेट ने 2 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इसे कोरोना वारियर्स को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। साथ ही कल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना वायरस की जांच कराने पर भी फैसला लिया गया। 

कैबिनेट ने किसानों को बीज खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी पर मुहर लगाई। उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा परीक्षा ऑनलाइन कराने के लिए फाइनेंशल बिड खोलेने का फैसला लिया गया। साथ ही तीन मेडिकल कालेजों के लिए प्रधानचार्य और स्टॉफ की नियुक्ति करने पर मुहर लगाई गई। 2018 में रिटायर्ड डॉक्टरों के लिए निकाली गई भर्ती रिटायर्ड डॉक्टरों के ज्वाइन न करने पर आज कैबिनेट ने 100 पदों को वापस लेकर भर्ती की अनुमति दे दी है। 

कोरोना वरियर्स के लिए आयुर्वेदिक के अंतर्गत होम्योपैथिक (आर्सेनियम एलबम-30)  इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए दवा खरीद का फैसला लिया गया। 

वहीं त्यूणी-पलाशु जल विद्युत परियोजना आराकोट-त्यूणी जल विधुत परियोजना का निर्माण UJVNL से कराने का निर्णय लिया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!