कांग्रेसियों ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*26 मई 2020।

नई टिहरी: आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी के हनुमान चौक तथा बौराड़ी के साईं चौक में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफ़ाई कर्मियों को ग्लब्स,मास्क, सेनेटाइजर भेंट करते हुए उनका सम्मान किया।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रताप नगर में मैंने महसूस किया कि अस्पतालों में थर्मल मशीनों की कमी है तो 12 मशीनें अलग अलग अस्पतालों को दी हैं।

नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम पहली डॉक्टर है जो क्वारेन्टीन सेंटरों में जाती हैं जहां बाहर से आये हमारे प्रवासी भाई क्वारेन्टीन हैं। इसलिए उन्हें एक किट बनाकर दी गई।

आज नई टिहरी में जिला एवं शहर  कांग्रेस ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा है। यहां भी हमारे जो सफ़ाई कर्मी हैं, वह पूरे शहर को स्वच्छ रखने के साथ साथ अस्पतालों आदि में सेवा देते हैं। जहाँ प्रवासी लो क्वारेन्टीन रहते हैं । इसलिए इनका भी सम्मान किया जा रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व राज्यमंत्री प्रवीण भंडारी, आनन्द सिंह बेलवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, सतीश चमोली,पंकज रतूड़ी, राजेन्द्र डोभाल, दर्शनी रावत,आशा रावत, कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!