क्वारन्टीन पूरा होने के दो दिन बाद व्यक्ति की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 23 मई 2020

नई टिहरी। रुद्रप्रयाग जिले की नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के वार्ड एक निवासी राय सिंह पुत्र चन्द्र सिंह 7 मई को अपनी पत्नी समेत गांव आये थे जिन्हें डॉक्टरी जांच के बाद क्वारन्टीन किया गया था।

बता दें कि राय सिंह का दो दिन पहले ही क्वारन्टीन पीरियड समाप्त हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आज 20 नये मामले आए 

राज्य में आज कोरोना के 20 नये मामले सामने आए हैं। अब संख्या 173 हो गयी है। आज सात जिलों में एक साथ कोरोना के कई नये मामले सामने आये हैं।

नये मामले चम्पावत 7 अल्मोड़ा 3, देहरादून 2, हरिद्वार 1, नैनीताल 2, पिथौरागढ़ 2 और उत्तरकाशी जिले में 3 सामने आए हैं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!