लॉकडाउन के बाद गंगा की निर्मलता बरकरार रखने की होगी चुनौती: गंगा मिशन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

नयी दिल्ली, 2 मई (वार्ता) सरकार ने स्वीकार किया है कि लॉक डाउन के कारण उद्योगों का कचरा गंगा में नही जा रहा है जिसके कारण गंगा जल स्वच्छ हो गया है और अब लॉकडाउन  के बाद इस स्वच्छता को बनाए रखने की ज़रूरत है।

राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन-एनएमसीजी के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने शनिवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नदियों के रखरखाव को लेकर अयोजिय एक कार्यक्रम को संवोधित करते हुए कि कोरोना का प्रसार रोकने के लिए करीब डेढ़ महीने से जारी लॉकडाउन के कारण सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम को सफलता मिली है और इस दौरान गंगा निर्मल हुई है लेकिन अब असली चुनौती  लॉकडाउन खुलने के बाद गंगा की इस निर्मलता को बनाये रखने की है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में गंगा के किनारे स्थपित उद्योग बैंड है और नदी में इन कारखानों का कचरा गिरना रुक गया है। इसके साथ ही पर्यटक् नही आ रहे है और इसके तट पर श्रद्धालुओं द्वारा गंदगी नही फैलाई जा रही है।

श्री मिश्रा ने कहा कि लॉक डाउन से यह स्पष्ट हो गया है कि यदि हम इसी तरह से संयमित रहे तो गंगा को निर्मल बनाया जासकता है। इसके लिए शहरी जीवन के कुछ नियम बनाने की जरूरत हावी ताकि गंगा को साफ रखा जा सके।

अभिनव

वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!