Ad image

राजभवन की मुहर के बाद गैर नहीं रहा गैरसैंण

Govind Pundir
1 Min Read
गैरसैंण (चमोली) उत्तराखंड का सुन्दर पहाड़ी शहर
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 8 जून 2020

देहरादून: राज्य की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की ओर से गैरसेंण को उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने का औपचारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। राज्यपाल ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

गैरसेंण में हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सरकार ने गैरसेंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा से सबको चौंका दिया था। अब राजभवन की मुहर लगने के बाद औपचारिक तौर पर गैरसैण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बन गई है। 

वहीं दूसरी ओर राज्य आंदोलनकारियों के संगठन समेत यूकेडी, कांग्रेस अभी भी गैरसेंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाने की  मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारी गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने तक अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। 

सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन और देहरादून अस्थायी राजधानी है तो फिर स्थायी कौन सी है? इसका जवाब तो देर सवेर देना ही पड़ेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!