बड़ी खबर: भारत-चीन सैनिकों की झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद, 43 चीनी सैनिक भी मारे गए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 16 जून 2020

नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख सीमा की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। जबकि चीन के भी  43 सैनिक हताहत हुए हैं। कई घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार एलएसी पर सोमवार रात को भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं चीनी सेना के 43 सैनिक मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना तब हुई जब लद्दाख के गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी। हिंसक झड़क के बाद मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस बिपिन रावत, सेनाप्रमुख जनरल एमएम नरवाणे के बीच अहम बैठक हुई थी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!