Ad image

पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने रामगढ़ क्षेत्र में बांटी सुरक्षा किट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 16 जून 2020

नई टिहरी: प्रतापनगर विधानसभा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रामगढ क्षेत्र के उप्पू रामगढ एवं कांडीखाल में आंगनवाड़ी, आशा वर्कर एवं कमर्शियल वाहन चालकों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा किट वितरित की। 

विक्रम सिंह नेगी ने कहा की आंगनबाड़ी वर्कर आशा वर्कर बिना संसाधनों के फर्स्ट वारियर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं एवं चालकों ने भी प्रवासी भाइयों को गंतव्य तक पहुंचने दिनरात  सेवा  करने  का  काम  किया  इसलिए  इन  सभी  का  सम्मान  करना  जरूरी  है।

इस मौके पर कांडीखाल अस्पताल के डॉ रजत डोभाल ने भी स्वस्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी एवं कोरोना से बचाव के उपाय बताये।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस रामगढ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य भारत बुटोला,आंदोलकारी मंच गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र राणा, दिनेश कृशाली, महावीर रमोला,नरेंद्र रावत, सुरेश राणा, अनिल राणा,भारत सिंह रावत, विनोद रावत, किशोर सिंह राणा, मंगल सिंह आदि लोग शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!