बड़ी राहत: सीएमओ और जिला अस्पताल से कोविड-19 जांच को भेजे गए सभी सैम्पल नेगेटिव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 24 जून 2020

नई टिहरी: जिले के लिए राहत भरी खबर है कि मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय एवम जिला अस्पताल से विगत दिवस जो सैम्पल कोविड-19  जांच को भेजे गए थे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित राय ने बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी से चिकिसक एवम स्टाफ नर्स समेत 20 लोगों के सैंपल 19 जून 2020 को कोविड-19 जांच को भेजे गए थे उन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है। बताया कि जिला अस्पताल में ओपीडी एवम इमरजेंसी सेवाएं सभी सुचारू रूप से चल रही हैं।

डॉ राय ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से भी जो 62 सैम्पल कोविड जांच को भेजे गए थे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!