पंचायत चुनाव: टिहरी में पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 अगस्त 2025 । सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत जनपद में आज नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 4–4 नामांकन पत्र बेचे गए। वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए कुल 26, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए 12 और कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए 13 नामांकन पत्र बिके।

विकासखंडवार बिक्री में भिलंगना में सबसे अधिक नामांकन पत्र खरीदे गए। थौलधार में किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई।

विकासखंडवार विवरण

  • क्षेत्र पंचायत प्रमुख (26): भिलंगना 7, चंबा 2, देवप्रयाग 4, जखनीधर 3, जौनपुर 2, कीर्तिनगर 2, नरेंद्रनगर 4, प्रतापनगर 2
  • ज्येष्ठ उप प्रमुख (12): भिलंगना 3, चंबा 2, जखनीधर 1, कीर्तिनगर 2, नरेंद्रनगर 3, प्रतापनगर 1
  • कनिष्ठ उप प्रमुख (13): भिलंगना 3, चंबा 2, जखनीधर 2, कीर्तिनगर 2, नरेंद्रनगर 3, प्रतापनगर 1
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!