पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 28 जून 2020

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी को सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए इसके खिलाफ सोमवार को राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहा जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि धरना प्रदर्शन 29 जून को सुबह 11 से 12 बजे तक आयोजित होगा और उसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी 30 जून से 4 जुलाई तक देशभर में तेल में बढ़ोतरी के विरोध में ताल्लुक और तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी।

पार्टी ने कहा कि पिछले 21 दिन से सरकार लगातार तेल की कीमतें बढ़ा रही है और जनता पर अनावश्यक बोझ डाल रही है।

अभिनव, वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!