कोरोना को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर तीन दिन के भीतर लगेगी थर्मल स्क्रीनिंग मशीनें

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 26 जून 2020

नई टिहरी: कोरोनावायरस कोविड-19 संक्रमण हेतु जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी एवं आगंतुक या फरियादी का तापमान नापने के उपरांत ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कार्यालयाध्यक्ष 3 दिन के भीतर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन की व्यवस्था करते हुए उन्हें अवगत कराएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!