जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने डिग्री कालेज के छात्रों से किया संवाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 जून 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल कोरोना संक्रमण के खिलाफ रात दिन मुहिम छेड़े हुए हैं। आज प्रातः 9:30 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय से डिग्री कालेज नई टिहरी के छात्रों को व्याख्यान /संवाद किया। 

इस दौरान छात्रों ने जिलाधिकारी से विभिन्न प्रश्न किए।जिसका जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत उत्तर दिया गया। छात्रों ने इकोनॉमी को पटरी पर लाने, कोरोना काल मे कॉलेजो में छात्रों को किस प्रकार की सावधानियां बरतनी हैं आदि कई गम्भीर मसलों पर चर्चा कर छात्रों का मार्गदर्शन किया।

जिलाधिकारी की इस पहल पर छात्रों द्वारा खुशी जाहिर की गई। साथ ही प्रोफेसरों द्वारा जिलाधिकारी की अगुआई में कोरोना की इस लड़ाई में हर संभव मदद की बात कही।

जिलाधिकारी की इस अनोखी पहल का सब जगह स्वागत किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!