Ad image

डीएम भदौरिया ने कोविड सेंटर भराड़ीसैंण का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 29 जून 2020

चमोली: जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को गैरसैण के भरारीसैण में बने कोविड केयर सेंटर व फैसिलिटी क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भराड़ीसैण में कोरोना संक्रमित के उपचार में जुटे स्वास्थ विभाग की टीम को संक्रमितों की देखरेख सावधानी पूर्वक करते हुए व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने यहां तैनात डाॅक्टर, भोजन व्यवस्था में लगे स्टाफ, सफाई कर्मचारियों से व्यवस्था के सबंध में जानकारी ली। 

उन्होंने भरारीसैण फैसिलिटी क्वारेंटाइन सेेंटर में रह रहे लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा। वर्तमान में भराडीसैण कोविड केयर सेंटर में 15 कोरोना पाॅजिटिव मरीज भर्ती है। इन लोगों का इलाज चल रहा है।

इस दौरान उप जिलाधिकारी कस्तूभ मिश्रा, सीएमओ डाॅ. केके सिंह, एवं नवनियुक्त सीएमओ गुमान सिंह राणा ‘ स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!