डीएम ने हेलीपैड के शेष कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 23 जजन 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कोटी कॉलोनी पहुंच कर नव निर्मित हेलीपैड का निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी ने एडवेंचर स्पोर्ट्स अकैडमी में शौचालय, पेयजल, विद्युत जैसी तमाम व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। हेलीपैड में कोई अनावश्यक आवागमन ना हो इस हेतु जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के एस नेगी को हेलीपैड के चारों तरफ एक सप्ताह के भीतर फेंसिंग करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को हेलीपेड अप्रोच मार्ग व पार्किंग में भी अधूरे कार्यो को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डॉ मीनू रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोनिवि केएस नेगी, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!