डॉ सुमन आर्य सीएमओ टिहरी, पौड़ी और चमोली सीएमओ भी बदले

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 24 जून 2020

देहरादून: स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड ने  कई निदेशक और सीएमओ स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। टिहरी में तैनात डॉ मीनू रावत का भी तबादला किया गया है, उनकी जगह डॉक्टर सुमन आर्य को टिहरी का नया सीएमओ बनाकर भेजा जा रहा है।  

इसके अलावा डॉ मनोज बहुखंडी को सीएमओ पौड़ी, डॉक्टर गुमान सिंह राणा सीएमओ चमोली और डॉ बिन्देश कुमार शुक्ला को प्रभारी सीएमओ रुद्रप्रयाग  बनाया गया है।

मंगलवार को जारी आदेशों के क्रम में प्रभारी निदेशक डॉ सुरेंद्र कुमार गुप्ता को निदेशक स्वास्थ्य महा निदेशालय, डॉक्टर संजय शाह को निदेशक कुमायूं मंडल, सीएमओ नैनीताल डॉक्टर भारतीय राणा खर्कवाल को निदेशक गढ़वाल मंडल, डॉ मीनाक्षी जोशी को निदेशक स्वास्थ्य महा निदेशालय,जिला महिला अस्पताल देहरादून में तैनात डर पदमा रावत को निदेशक स्वास्थ्य महा निदेशालय, सीएमओ उधमसिंह नगर डॉक्टर शैलजा भट्ट को निदेशक कुमाऊं मंडल, प्रमुख अधीक्षक बेस अस्पताल हल्द्वानी डॉक्टर विनीता शाह को प्रभारी निदेशक महानिदेशालय के पद पर तैनाती दी गई है।

इस कोरोना संकट में स्वास्थ्य निदेशालय ने यह फेरबदल कर विभाग को और चुस्त-दुरुस्त करने की कोशिश की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!